किसी के बेवफ़ा तो किसी के प्यारे रहते ,

साहिल थे तो नदी के किनारे रहते ।


हिदायतें दे रही हो किसी के इश्क़ की ,

मोहब्बत थी तो मोहब्बत के सहारे रहते ।।


हिज्र ही तो इश्क का इम्तिहान है ,

हमारे होते तुम तो फिर हमारे रहते ।।