तुम्हारे घर होते शादी के चर्चों से ,
रिश्तों को बाज़ार-सा बनाते खर्चों से ,
हजारों गजों का मकान नहीं चाहिए,
ये सारी दुनिया जहान नही चाहिए ,
गुज़र जाए बस उतना गुजारा चाहिए ,
एक तुम मगर सारा का सारा चाहिए ,
सिर्फ़ तुम रहो ख्यालों और मन में ,
बीत जाए शामें तुम्हारे आलिंगन में ,
घर जाऊं तो चौखटें सूनी न हो ,
रिश्तों के खयालों में सर-निगूनी न हो ,
दिल से तेरे नाम की नक्काशी न जाए ,
आंखें अब आंसुओं से और तराशी न जाए ,
रात के अंधियारे को चीरता दीप दान हूं,
हां , मैं थोड़ा परेशान हूं ....
