मेरे और तेरे दरमियां बेख्याली रह गई ,
तोहफे सारे आ गए वापस , बस कान की बाली रह गई ,
हर रंग तेरी तस्वीर रंगने, बाज़ार से लाया मगर ,
एक तेरे गालों पर रंगने की गुलाली रह गई ।।
जो भी बीते पल तेरे संग वो पल त्योहार थे मगर,
अभी कहां तुम जा रही पहली दिवाली रह गई ।।
