एक हवा का झोंका ,
सिर्फ़ हवा का झोंका,
यह समुद्र की उफनाती लहरों से है ,
धरती के घूमने से है ,
या वाकई कोई हलचल है
इन पेड़ों में ,
पेड़ों की जड़ों में ,
या उन जड़ों को थामी मिट्टी में ,
यह उखाड़ देंगी पेड़ों को ,
उड़ा ले जाएंगी मिट्टी को ,
फिर से समाने इन लहरों में ,
या कोई नए बाग को न्योता है ,
यह सिर्फ़ हवा का
झोंका है ।।
