तेरी निगाहों में देखा तो किसी का सबर देखा ,

तुझको देखा तो मैंने जी भर देखा ,


बाखबर थी तुम मेरे आने से मगर ,

जब भी देखा तुझको , मुझसे बेखबर देखा ।।


हाथों में किसी के नाम की मेंहदी रची है ,

तिरे हाथों में किसी के ख्वाबों का शहर देखा ।।


तलाश थी तिरी लकीरों में खुद की मगर ,

किसी ने देखा तिरी लकीरों में मुस्तकर देखा ।।


तुम दस्तक दे रही तमाम रातों के बाद ,

देखा हसीन ख़्वाब मगर पल भर देखा ।।


बड़ी उम्मीदी से डूबकर इन आंखों में तिरे ,

देखा प्यार लेकिन मुख्तसर देखा ।।


बड़ी शिद्दत से आखिरी बार देखते हो`गुमनाम` ,

देखा तेरी शादी में तुझको ता-सहर देखा ।।