किसका दिल है इश्क़ का मारा देखा जाए ,

बिखर चुका सारा का सारा देखा जाए ..


क्या हुआ इक दिल जो चकनाचूर हुआ ,

इश्क़ का ख़्वाब दुबारा देखा जाए ..


लुट गए गैरों की झोली भरने में ,

अब अपने घर का भी गुज़ारा देखा जाए ...


छोड़ गए जो साथ , छोड़ो जाने दो ,

अपनी कश्ती का किनारा देखा जाए ...


आओ कभी ‘गुमनाम’ तवायफ खानों में ,

चढ़ा है कितना इश्क़ का पारा देखा जाए ..