इश्क़ के पैगाम में बे-दाद आती रही ,

दूसरे मुल्क से लोगों की तादाद आती रही ,


कह रहे थे हम तुम्हें आज़ाद करने आ रहे ,

ज़िंदगी खुद बन कर फसाद आती रही ।।


आंखे बंद हो गई राह तेरी तकते तकते ,

आसमां से भी किसी की परी-ज़ाद आती रही ।।


भूलने के वायदे का क्या हिसाब करे ,

ख़ुद को भूले है मगर तुम याद आती रही ।।


काफ़िर कह कर उन्होंने मशहूर इतना कर दिया ,

मर जाने के लिए मुबारकबाद आती रही ।।


खुदा बनने बाद भी “गुमनाम” रोता रहा ,

जाने कितने लोगों की फ़

रियाद आती रही ।