आसमान बिजलियों से सज जाएंगे ,

बादल और तेज़ गरज जाएंगे ,


बत्तियां जलाने की अजमाइश में ,

लोग अपनी किस्मत से उलझ जाएंगे ।।


आसमानों ने भी अंधेरा कर लिया ,

धीरे धीरे चश्म खुद बुझ जाएंगे ।।


एक रात इश्क में बात न करो ,

जाने लोग क्या क्या समझ जाएंगे ।।


टूटकर तो फिर बिखर ही जाना है ,

एक रहे रिश्ते सुलझ जाएंगे ।।


इश्क़ का दौर और ये ठंडी हवा ,

हिज़्र आएगी तो बरस जाएंगे ।।


जब ताल्लुकात की आखिरी डोर टूट जाएगी ,

तब 'गुमनाम' देखो किधर जाएंगे ??