नहीं, ये नहीं है कि जहां में हमें कुछ न मिला

बात बस इतनी है कि वो मन न मिला।


जैसा सोचा था कभी ख्वाबों ख्यालों में मैंने

वैसा कोई सच्चा हमदम न मिला।


जिंदगी के कठिन राह पर भी चले जो साथ मेरे

अब तक कोई ऐसा रहगुज़र न मिला।


जो नज़रें मुझे प्रेम से चूमते हुए कभी न थके

प्रेम से परिपूर्ण वो नज़र न मिला।


जिसकी बाँहों में खोकर मैं भी सुकून से देर तलक सोऊं

अब तक तो ऐसा कोई सनम न मिला।


वो मेरा न होकर भी जितना लगता था मेरा

उतना तो मेरा होकर भी वो मेरा न हुआ।