ये दिल अक्सर बेचैन हो जाया करता हैं,
तेरे होंठो पर किसी गैर का नाम देखकर,
कोई खूबसूरत दुआ इंसान बनके आई हैं,
ऐसा लगता हैं हमें, तेरी मुस्कान देखकर,
आँखो के ख्वाब तेरे दीदार से महक जाते,
तुझसा न मिला, लौट आये जहान देखकर,
मेरे शहर में ही लोग मुझे मुसाफिर समझते है,
"कहाँ जाना हैं" पूछने लगे पास समान देखकर।
©आँचल त्रिपाठी

