मोहब्बत की ग़ज़ल गाऊँ, तेरे नाम को सजाऊँ,
दिल की हर धड़कन में फकत तेरी यादें बसा लूँ।
तेरी मोहब्बत का आलम, ये दिल बयां करता है,
हर रात तेरी चाहत में यादों का कारवाँ संवरता है।
चाँदनी रातों में तेरे साथ, बीते लम्हों ने समझाया,
किसी दुआ का असर बनकर तू जिंदगी में आया।
तेरे इश्क़ में जलकर भी मैं अपनी रूह सजा लूँगी,
मोहब्बत की आग से मन को पवित्र बना सकूँगी।
आँखों में चमकती तेरी अदा, चेहरे पे नज़रें टिकी हैं,
मोहब्बत के होने से ही, ज़िंदगी की साँसें चल रही है।
तेरे इश्क़ की राह में खोयी, हर धड़कन तेरे नाम की है,
जब भी तेरे साथ रहूँ, दिल की हर बात सरेआम की है।
मोहब्बत की ग़ज़ल गाऊँ, महफ़िलों को दीवाना बना लूँ,
प्यार की मधुर छाँव में, ख़ुशियों का आशियाना बसा लूँ।
तेरे इश्क़ का रंग चढ़ाऊँ, हर पल अपना तेरे ही नाम कर दूँ,
इस गज़ल-ए-मोहब्बत में अपनी हर चाहत समेट के भर दूँ।
©आँचल त्रिपाठी

