तुझको पाने की आस लगा रखी है हमारे दिल ने
जो तू ना मिला तो ताउम्र रहेगा इक मलाल इश्क

तुझसे मिलकर तेरे ही संग जीने की चाहत हुई हैं
तुझपर मर-मिटने की ख्वाहिश ही मेरा लाल इश्क

तुझे सोचते रहना भी अलग ही सुकूँ हैं जिंदगी का 
तेरे होने से जो मुकम्मल हो जाता वो ख्याल इश्क 

सजदों में मेरे अब तेरी भी दुआएँ शामिल होती हैं
अपनी सोहबत में कर रहा हर शय को जमाल इश्क

तुझमें खोकर हमारा खुद से भी ताअरूफ हो रहा हैं 
सुलझाने की कोशिश में लगे हैं ऐसा सवाल इश्क

©आँचल त्रिपाठी