आँखें नम, शब्द कम
सर क़लम
जीवन आहुति, औपचारिक सहानुभूति
राजनीतिक खानापूर्ति
धैर्य प्रहरी, कुंठित शहरी
समस्या गहरी
पूर्व अन्वेषण, टीवी विश्लेषण
मनोभावना शोषण
पडोसी बवाल, सत्तर साल
वही वही सवाल
प्रतिदिन बलिदान, राष्ट्र निर्माण
उजड़ते ख़ानदान
अद्भुत संघर्ष, शोक दिवस
परिवार विवश
सैनिक अटल, नीति विफल
देश विकल
समर्पित जीवन, पूर्ण संकल्प
अनिश्चित विकल्प
आतंक निष्कासन, अधूरा आश्वासन
अक्षम प्रशासन
शत् शत् नमन, विचलित मन
असंख्य प्रश्न
