पाया है मनुज गात लेकिन, मन पंछी हो जाना चाहता है, ये मस्जिद से लाया दाना, मंदिर की ड्योढ़ी पर खाना चाहता है, प्यास बुझाने को अपनी, गुरूद्वारे प्याऊ जाना चाहता है, फिर थक जाने पर ये किसी, गिरजे में सो जाना चाहता है, शंखीय अज़ानों की घडियाली अरदासों से, ये नील गगन में उड़ने को, फिर से जग जाना चाहता है, हाँ पाया है मनुज गात लेकिन, मन पंछी हो जाना चाहता है।।