जब मन की कश्मकश  को

जुबाँ से नहीं जता पाती हूँ मैं,

हाँ तभी! ठीक तभी तुम याद आती हो,

तेरे साथ असहनीय पीड़ा भी,

आसानी से सह जाती हूँ मैं,

किसी और को बयाँ करने में,

झिझकती हूँ जिस बात पर,

वह बात आसानी से,

संग तेरे कह पाती हूँ मैं,

होश संभाला मैंने जबसे,

साथ तुमको पाया है,

लोरियों का रूप ले तुमने,

कई बार मुझे सुलाया है,

तुम बचपन की ‘मछली जल’ में भी थी,

अब भाषा-पहलू की हर सीख भी हो,

मेरे भावों की तुम चिर शांति हो,

तुम ही कटाक्ष की चीख भी हो,

जब भावों का ज़ामा ड़ाल शब्द पर,

तुम सहसा कागज़ पर आती हो,

मेरे अटपटे अनकहे सवालों का

तब तुम उत्तर बन जाती हो..

हाँ तुम उत्तर बन जाती हो

सच तुम उत्तर बन जाती हो....