✍️✍️
रईसी के इशारे चल रहे हैं
सिर पे ऐ सी फव्वारे चल रहे हैं
✍️✍️
घरों पे कुत्ते काबिज हो गए हैं
घर के बच्चे, बाहर पल रहे हैं
✍️✍️
हृदय के पास तो अंधेरे हैं
और दीपक बाहर जल रहे हैं
✍️✍️
कदम भर के लिए कारों के झुरमुट
शहर भर में फर्राटे भर रहे हैं
✍️✍️
कितने हालात काबिल हो गए हैं
सुबह को साहब पैदल चल रहे हैं
✍️✍️
हर तरफ जोर का चर्चा है विनय
हम तरक्की के सिर पे चढ़ रहे हैं
#writervinayazad

