मैं हकीकत था मैं हकीकत हूं मैं नहीं बदला
वो नजरिया है जो बदला है मैं नहीं बदला
?
वक्त एक रोज फिर आएगा मुझसे मिलने
वक्त नदिया है मैं दरिया हूं मैं नहीं बदला
?
वही आंखें वही फितरत वही तासीर मेरी
मैं तो पत्थर हूं वक्त खरिया है मैं नहीं बदला
?
मैं मोहब्बत से इन कांटों को फूल करता हूं
वक्त चुभता है मैं मुसाफिर हूं मैं नहीं बदला
?
ये दुनिया शातिरों के कदम चूमती है विनय
वक्त घायल है मैं शिकारी हूं मैं नहीं बदला
?
वो जो जिंदा है उसको दर्द तो होता है विनय
वक्त रोता है मैं तो शायर हूं मैं नहीं बदला