✍️✍️
आखिर कहां गई खुशहाली
सूखा पत्ता टूटी डाली
✍️✍️
जिसने जमीं में पौधा रोपा
उसको कहते लोग मवाली
✍️✍️
हर रस्ते पर लॉक लगा है
टूटी चाबी किस्मत वाली
✍️✍️
पत्थर के स्नेह में हैं सब
दुश्मन लगती है हरियाली
✍️✍️
विनय जहर को अमृत कहते
दुनिया है कितनी मतवाली
#writervinayazad