?कान्हा?
मुझको ऐसे उछाल दे कान्हा
उसकी आंखों में डाल दे कान्हा
.?
उसकी खुशबू हवा में हो शामिल
उसको उड़ता रुमाल दे कान्हा
.?
उनके ख्वाबों में मेरे दिन के लिए
वक्त थोड़ा निकाल दे कान्हा
.?
बाकी चीजें संभाल लूंगा मैं
बस दुपट्टा संभाल दे कान्हा
.?
मैं तसल्ली से नींद तो ले लूं
उनको ख्वाबों में डाल दे कान्हा
.?
मेरे आंगन की एक हंसी को विनय
फिर गौरेया सी चाल दे कान्हा
#writervinayazad

