✍️✍️
सूरज सुबह से घूम कर पश्चिम में आ गया
लो चांद मुकद्दर में एक दिन में आ गया
✍️✍️
हम वक्त को लेकर यूं ही बैठे थे खौफ में
और वक्त खुद चलकर मेरी ठोकर में आ गया
✍️✍️
किस-किस पे हंसे और हम किस-किस को दाद दें
सब का हुनर वो मसखरे जोकर में आ गया
✍️✍️
राजा के घर उल्लू हुआ राजा उदास है
हैरानियां राजा असर नौकर में आ गया
✍️✍️
कृपा करो कान्हा मेरे, कलयुग का हो अंत
बेअन्त सा कलयुग “विनय” घर-घर में आ गया
#writervinayazad