✍️जहर✍️
कागजों के महल तैयार किए जा रहे हैं
और फिर वो भी चहेतों को दिए जा रहे हैं
रास्ते जो बुजुर्गों ने संभाल रखे थे
धीरे-धीरे वो सारे बंद किए जा रहे हैं
बंद आंखों में ख्वाब अच्छे पनप जाते हैं
इसलिए दूर तक अंधेरे किए जा रहे हैं
हम तो लिखते हैं फकत झूठ बोलते ही नहीं
झूठ में बेवजह बदनाम किए जा रहे हैं
वक्त बे वक्त शिगूफा सा छोड़ देते हैं
लोग झुक कर उन्हें प्रणाम किए जा रहे हैं
हमने अमृत विनय जहर का नाम रख दिया है
लोग यूं हंस के खूब #जहर पिये जा रहे हैं
#writervinayazad
