✍️✍️
सफेद लोग जो मीठी जुबान रखते हैं
सियासत में वही ऊंचा मुकाम रखते हैं
✍️✍️
लाख ठोकर लगे ठोकर से वो नहीं गिरते
वो अपने पैर के नीचे जहान रखते हैं
✍️✍️
हर एक बाजी को अपने दम पे खेलने वाले
हर एक मंजिल का अलहदा मचान रखते हैं
✍️✍️
हम अपने कदमों में रखते हैं ताज-ओ-तख्त विनय
और सीने में अपने #हिन्दुस्तान रखते हैं
#writervinayazad