#गर्मीकेदिन

मत पूछो गर्मी के दिन, थे कितने नर्मी के दिन

दिन भर हम हुड़दंग मचाते, छ: छ: फेरी नहाने जाते

नाना नानी के घर जाते, या मौसी और बुआ बुलाते

दिन भर छुट्टी मौज मनाते, वो गुड़िया गुड्डी के दिन

थे कितने मस्ती के दिन, अपनी मन मर्जी के दिन

चार दिनों में ही उड़ जाते, वो लम्बी छुट्टी के दिन

पीपल की तालों के दिन, जामुन की डालों के दिन

मीठे वो रसगुल्लों जैसे, आमों के पालों के दिन

वाह जलेबी और पकौड़ी, छड़ियों के झालों के दिन

उड़ी पतंगें नील गगन में, यादों के मालों के दिन

#writervinayazad