✍️ एक रात ✍️
मिरी आंखों के आसपास हुई
कोई आहट सी यूं आभास हुई
पुराने दोस्त कोई मिल बैठे
और बातों की फिर बरसात हुई
एक जमाना गुजर गया जैसे
ऐसे बीते दिनों की याद हुई
झूठ के ठोकरों में जा बैठा
सच की कितनी बुरी औकात हुई
कई सूरज एक संग डूबे विनय
तब कहीं जाके एक रात हुई
#writervinayazad