✍️✍️
हम वो हालात कहां छोड़ आए
इश्क की बात कहां छोड़ आए?
✍️✍️
कहां फेंके हैं हमने अच्छे दिन
हम वो जज्बात कहां छोड़ आए?
✍️✍️
हम इस अंग्रेजियत के चक्कर में
अपनी औकात कहां छोड़ आए?
✍️✍️
मोहब्बत फूल होना चाहती है?
वो खुशबू का खिलौना चाहती है
✍️✍️
वो दिन की धूप के उजाले “विनय”
वो चांदनी रात कहां छोड़ आए ?
✍️✍️
हमने जो जिंदगी बोयी थी “विनय”
वो मुलाकात कहां छोड़ आए ?
#writervinayazad