कल रात हमें एक ख्याल आया,
ख्याल ये आया कि तू आया,
तू आया और फिर मेरी रूह छू गया,
आया ऐसे जैसे पहले कभी आया करता था,
आया तेरा ख्याल ऐसे कि,
जैसे तुमने हमको पुकारा हो,
अब सोचते हैं ये क्या वो हमारा ही ख्याल था,
या तूने सच में हमें पुकारा था,
ये अँधेरी रातों में तेरी याद बहुत सताती है,
बेबसी देखो हमारी, पुकारा उस इंसान ने हमको,
ये भी बस हमारा ही ख्याल था,
चलो, ग़ालिब साहब ने सही कहा था,
सोचने को ख्याल अच्छा है ग़ालिब.
