सब ने लिखा है ख़ूब माता के विचारों को ही,
किसी ने बताया नहीं पिता कैसे होते हैं।
सुख जानते हैं बच्चे दुखों से अनजान वे,
तपके स्वयं ही पिता ज़िम्मेदारी ढ़ोते हैं।
अब्बा, बापू, पापा बोलो भेद सिर्फ़ भाषा का है,
भाग कैसे भी हो पर त्याग वही होते हैं।
राज़ एक बताता हूँ मैं पापाओं के बारे में,
एक चाँटा मार के वो सारी रात रोते हैं।

