उसे ये कहना भले ही कभी न आए वो 
पर अपने होने की कोई खबर तो लाए वो 

वो जो हसीन है दिलकश है ख़ूबसूरत है 
अदा से अपनी किसी और को लुभाए वो 

सुना है मैनें वो हिंदा मिज़ाज लड़की है 
तो पेश है मेरा दिल शौक़ से चबाए वो 

भटक गया हूँ कहीं इश्क़ के सफ़र में मैं 
अब आए और मुझे रास्ता दिखाए वो 

मेरी तरह से जो ता उम्र उसको तंग करे 
मेरी दुआ है के मुझ जैसा बेटा पाए वो 

ख़ुदा के फज़्ल से उसकी मुराद पूरी हुई 
मेरी तबाही पे खुशियों के गीत गाए वो 

जिसे भी लगता है मेरे बयान में है नुक़्स 
तो मेरे पास से उठ कर चला भी जाए वो 

ख़ुदा करे उसे उसकी ख़ताओं से आगाह 
फिर अपने आप को ही आइना दिखाए वो