एक दिन तुम लौट आना 
एक दिन लौटाने के लिए 
एक रात बिताने के लिए 
एक शाम बाहों में गुम
फिर सुबह जगाने के लिए
समय रहते तुम लौट आना 
एक दिन तुम लौट आना
उस दिन को लौटाने के लिए 
अजनबी बन फिर जानने 
खुशियां बन फिर हँसाने 
दोपहर के खाने के लिए 
दूर कही साथ जाने के लिए 
एक दिन तुम लौट आना 
मेरा मन रख और अपना मन  
छोड़ जाने के लिए।