एक जीवन भर का बचा रहेगा 
इन्तेजार हमे तेरा रहा करेगा। 

दिन के किनारों में दिल बैठा करेगा 
राह में तेरी दरिया बहा करेगा। 

उसूल भी मेरा चेहरा तका करेगा 
तेरे चेहरे का रंग हमसे महका करेगा। 

कोई और उदासी भी क्या होगी कभी 
तेरी याद से बचा तो भी तेरा चर्चा रहा करेगा। 

उम्रे बीत जाती है मुलाक़ातें रह जाती है 
हर बार फिर दिन खाली मिला करेगा। 

तेरे मेरे दिल को कौन क्या पूछेगा कभी
मेरे पास तू है तो कौन मुझसे मिला करेगा।