क्या याद है तुम्हें, अख़बार के वो पन्ने, जिनपर लिखे शब्द तो खैर काली स्याही के थे, पर असल में थे खून से लतपथ।   क्या याद है तुम्हें, वो मासूम चहरे, वो बीज़, जो तुम्हारी सदभावना से केवल इसलिए परेह थे, क्योंकि अंकुरित वे तुम्हारी ज़मीन पर नहीं हुए।   क्या याद है तुम्हें, वो माँ का आँचल,  जो महज़ कपड़े के समान तुम्हें लगा, वो भी बस इसलिए कि वह तुम्हारे वतन की हवा में नहीं लहराया। क्या याद है तुम्हें, वो अनेकों आशियाने, जिन्हें तुमने टूटने से न बचाया, और केवल इसलिए कि उनमें तुम्हारी अपनी उम्मीदें नदारद थीं। तुम हिन्दू हो मुसलमान हो, धरती माँ का अभिमान हो। पर, क्या याद है तुम्हें, तुम मुखयतः इंसान हो।