एक बार मैने यूँ ही, उसकी आँखों में आँखें डालकर देखा,
तो उनमें जैसे किसी गुनहगार का अक्स नज़र आया।
वो मासूम सी शक्ल वाला,
कच्ची सी अक्ल वाला,
माथे पर न जिसके कलंक काला। सात रंग के शब्द जिसकी बातों में,
भरपूर सफ़ेदी छाई हुई जज़बातों में।
अरे, इस मूर्ख को कौन समझाये,
रंग तो केवल दो हैं, आज के हालातों में।
या तो भगवा रंग के गीत ये गाये,
या फ़िर हरे रंग में लिपट ये जाये। क्रांति के इस भव्य युग में,
शांति का पाठ सुनता है।
वरना जातिवाद के रंगमंच पर,
नाचना किसे नहीं आता है। कामयाबी, इसकी हमसफर बन जायेगी,
राजनीति की तलफ जब इसपर भी छाजयेगी।
चूकिं यूँ ही तो नहीं कहते न लोग,
की झुठे का बोल बाला है,
और सच्चे का मुह काला है। अच्छा चल, एक आख़री मौका,
तुझे भी आज मैं देता हूँ।
ऐ नादान इंसान,
इंसानियत का चोला अब तू उतार फ़ेक,
सुना है, लोगों का है विस्वास तुझपर,
उसकी आग में, अपने मतलब की रोटियाँ तू सेंक।
और फिर देख, मंज़र कुछ बदल सा जाएगा,
बुरा हो जाने का डर, अब और न तुझे सताएगा,
क्योंकि इंसान, तू अब और न कहलाएगा।