नारी तुम प्यार हो 

हर जान का तुम ही एक आधार हो। 

गुनाहों की इस दुनिया में 

तुम ही निरंकार हो। 

आस्था हो विश्वास हो

वीराने से जंगल में 

सूरज की एक किरण 

तुम ही एक आस हो। 

बहन बेटी बहु मां

सब तुम में समाती हैं 

जीने की सही दिशा दिखाने वाली 

तुम ही प्यारी राह हो। 

नारी तुम प्यार हो 

हर जान का तुम ही एक आधार हो।।