विरक्ति से भरा दिन
बोझिल खिजलाया सा मन  
और चिजों से रंग उड़ी सी है
ये पीले फूल
उड़ते परिदें, ऊजला रौशनदान
सरसराती हवा
ठहरा हुआ सा पहर
सब फिका-फिका और रंगहीन
         
एक अजीब सी निराशा लौटकर आती है
हर जगहों से
एक गम्भीर सी उदासी छाती है
हर वजहों पे
और बरस रही है
दूर-दूर तक
उदासियाँ
उदासियाँ 
उदासियाँ।