सारी तस्वीरें तुम्हारी 
हटा दिए हैं मैने फोन से अपने
साथ वाली सारी सेल्फीज
सब ऑडियो, विडियोज और 
और लंबी-लंबी रूमानी चैट्स हमारी
सब कर दिए हैं डिलीट मैने हमेशा के लिए
एक एक को चुन चुन कर ।

जैसे अलमारी में रक्खा पसंदीदा 
पुरानी जींस कोई
न फेंका ही जाता है, न पहना जाता 
वैसे ही एक तुम्हारा नंबर है
मेरे फोन में
जो मुझसे हटाया नहीं जाता।