हर दिन उठना
जीवन के कश्मकश में सरपट भागना
हतास होकर गिरना
फिर झूठी आशों पर धीर धरना
कहीं दबी चाहों का मरना
फिर घबरा कर एकांत में जी का भरना
घूट - घूट कर जिया हुआ
कहीं अकेलापन
छले मन में कहीं प्रतिशोध की जलन
और छटपटाती संवेदनाओं पर कहीं आँखें नम
मिलों तक चल कर थके कदम
सहमे ठिठके से हरदम
टूटे बिखरे सपनों को बटोरते हम
सिलसिलेवार यही घटना यही क्रम
इन सबके बीच
कहीं खीझ रहे हैं हम
कहीं जूझ रहे हैं हम।
- फाल्गुनी रॉय

