"जब एक शहर पीछे छूट जाता है"

जाने पहचाने कुछ चौक-चौराहे 
छोटी छोटी कुछ तंग गलियाँ 
कुछ परिचित चेहरे
कुछ मकान।

फिर वापस लौटकर आने के
कुछ वादे
और अलविदा न कह पाने के मलाल में 
दूर उदास नजरों से 
ताकती हुई दो आंखें।

कितना कुछ छूट जाता है ?

एक शहर 
जब पीछे छूट जाता है!

-फाल्गुनी रॉय