सायंस युग आया है सुकून भरा बनाने जीवन या तोड़ते हदें कुदरत की मानवता का करने दहन जोगीरा सा रा रा रा...   पेट की हालत गुब्बारे मानिंद खाना भी बना फ़ास्ट फ़ूड बदहजमी गैस का घर भूख हो जाय हुड जोगीरा सा रा रा रा...   गोरेपन के नए नए नुस्खें टीवी पर आये देशी छोरियां झांसे में आके पिम्पल्स को बुलाये जोगीरा सा रा रा रा...   ऐड में दिख रही मसल्स की सप्लीमेंट शक्ति रियलिटी में जब अपनाया बन गयी बॉडी बत्ती जोगीरा सा रा रा रा...   मिडिया टीवी उपजी देकर लालच दूरदराज का दिखने दर्शन खुलेआम हुई बेशर्मी कम कपड़े भद्दे अलफ़ाज़ बने फैशन जोगीरा सा रा रा रा...   पहिया बना अश्व रफ्तारी स्विच घुमाओ चले सवारी पैदल पथ की बात दूर सायकल से भी करते दुरी जोगीरा सा रा रा रा...   एक छोटीसी चीज जो हमसे ज्यादा स्मार्टफोन रिश्ते भूले एहसास, अपनापन भूल गए हम है कौन जोगीरा सा रा रा रा...   वक्त बचाकर वसीम हमने उपज बेचैनी पायी है क्या अंजाम इस युग का भविष्यवाणी किसने बताई है जोगीरा सा रा रा रा...