मैं हिंदोस्तां बोल रहा हूँ...
मैं टूटता रहा तुम बिखरते गये,
कभी प्रदेश बटाँव में
कभी जाती भेद भाव में|
कितने शहीदों से सिंची थी ये धरती,
जब जब जालिमों ने लुटा, गद्दारों ने मुझे जंजीरों में जकड़ा,
धर्म के ठेकेदारों की भी बरसों मुझपर वहशत
सूफी संतों के प्रयासतन फिर बरसी रहमत|
बरसों हुकुमत के कहर बाद मेरे दिल को मिला सुकून
पर अब न जाने लग रहा क्यु मुझे अपशकुन,
मेरी रिवायत को रुंस्वा, संविधान की धज्जियाँ उड़ायी जा रही है
असहिष्णुता, हिंसा, नफरत की दिमक मुझे खा रही है|
हुकूमत, दौलत, ताकद में मश्गुल सौदागरों को
मेरी माय्युस आँख देख रही
सत्य, अहिंसा, प्रेम की अब साख टूट रही|
गुजारिश है ऐ नौजवानों!
परदेसी सिक्के की चमक से दामन न मेरा छोड़ना,
मेरे मिटटी से ही हैतुम्हारे भविष्य का सार्थ होना|
सोने कि चिड़िया से टूटकर न जाये गुमनाम हो,
तमन्ना है गुल्जारे-ए-वतन फिर हिन्दोस्तान हो|