थके तन को जब सुला देती हूँ,
सपनों में फिर सब भुला देती हूँ।
किस्तों में मैंने खुशियाँ बटोरीं,
यहाँ तकलीफों को रुला देती हूँ।
उमंग से खिल जाता हैं मन,
जब खुद को लोरी सुना देती हूँ।
तिनकों से बना हैं मेरा बसेरा,
हवाओं को कभी भगा देती हूँ।
मेरे सपनें मेरे वो मित्र हैं,
जिन्हें सारी हसरतें बता देती हूँ।