मेरे इश्क़ को अगर लफ़्ज़ों की जरूरत पड़ जाये,
तो मेरा शब्द ज्ञान अधूरा है।
पूरा हो , यदि एक शब्द मिल जाये,
एक शब्द दे दोगे तो क्या बुरा है?
बाहर निकल आओ कल्पनाओं से मेरी,
टूटे दरवाज़े का खुल जाना भी तो पूरा है।
मेरे इश्क़ को अगर लफ़्ज़ों की जरूरत पड़ जाये,
तो मेरा शब्द ज्ञान अधूरा है।