छोटे छोटे शहरों में-
अक़्सर रिश्तों से आती खुशबुएँ
मिल जाती होंगी
संजोते मिल जाएंगे कुछ लोग
सपनें बिटिया ब्याहने के
कुछ बेटों को पढ़ाने बाहर भेज कर रोते होंगे
यादों में उनकी
कुछ रोटियाँ सेकती मिल जाएंगी माँएं..
कुछ पिता अपने पिता के पॉव दबा रहे होंगे..
बरकरार होगी वहाँ तो
मिट्टी की सोंधी महक.. और शायद
उन छोटे-छोटे शहरों में अनाथालय तो होंगे,
पर माँएं बूढ़ी हो के भी बेटों पर बोझ नहीं होंगी..
शायद इंसानियत ज़िंदा होंगी वहाँ..
क्योंकि बड़े शहरों में तो बड़ी बातों को भी
भूल जाते हैं बवाल कर के लोग..