क्षुब्ध धरा से निकल वह, विकल धरा पर मडराती है।
निर्जन पवनों को सुन वह, मन्द - मन्द मुस्काती है।
अनजानी प्रलय से वह अठखेलिया दिखलाती है।
स्वर्ण-शिखर को देख वह मन-मन ललचाती है।
स्व-अस्तित्व पहचानने को वह पंचतत्व मनाती है।
नहीं कोई और वह नव जीवन की अभिलाषी है।
शुद्रब ीज से निकली वह, नव-मुकुल मतवाली है।
