मैं आऊंगा जरूर, तुमसे फिर मिलूंगा। कहां, कैसे ? पता नहीं! शायद तुम्हारे खयालों में आकर किसी कविता में उतर जाऊंगा हां मुझे पता है, तुम कविता नहीं लिखती हो! तो किसी कैनवस पर बिखर जाऊंगा वैसे ही, जैसे कोई चित्रकार किसी अदृश्य को दृश्य देते हुए अपने अंदर कहीं खो जाता है और ऐसी आकृति को जन्म देता है जिसे उसने ही जाना उसने ही समझा है तुम भी बिल्कुल वैसे ही मेरी धुंधली तस्वीर को सजग करने की कोशिश करोगी और हां, फिर उसे पहचानने से इंकार भी! लेकिन मैं फिर भी आऊंगा, तुम्हारी यादों में तुमसे ही मिलने। मैं आऊंगा जरूर, तुमसे फिर मिलूंगा।

~ @VK_SRIVASTAV