हां, कुछ भी तो नहीं!
उस एक पल के लिए शब्द ही नहीं बने,
जब तुम मेरे स्थिर मन में
हलचल सी करके शांत हो जाती हो,
और मेरे जवाब का इंतजार करती हो।
या शायद नहीं करती!
बस यूं ही खामोश सी हो जाती हो
और शायद सोचती हो
कि क्या मुझे कुछ नहीं कहना
और मैं जैसे कोई बयार समंदर से पहाड़ तक जाकर कहता हूं;
क्या है? कुछ भी तो नहीं!
जैसे कोई पत्ता शाख से गिरकर जमीन से कहता;
क्या है? कुछ भी तो नहीं!
जैसे कोई सितारा झील-मिला कर चांदनी से कहता;
क्या है? कुछ भी तो नहीं!
जैसे कोई बूंद जाम का छलक के कहता;
क्या है? कुछ भी तो नहीं!
वैसे ही मैं सर्द हवाओं को
सांसों में भरकर बंद आंखों से,
जैसे अंधेरे को पढ़ के बिल्कुल निशब्द सा
अधूरी सी संपूर्णता आसपास पाते हुए गुम हो जाता हूं!
कहां? पता नहीं!
और फिर तुम पुकारती हो,
और मैं कहता हूं; क्या है कुछ भी तो नहीं!!