लिखते लिखते कुछ उल जलूल लिख दिया
खुद को माली और उनको फूल लिख दिया
उनका वजूद भी निगाहों में इतना ऊंचा था
की हर दफा हमने खुद को धूल लिख दिया
ऐसे नजर अंदाज किया है उनके हर जुल्म को
सितम जो किया हम पर उनको भूल लिख दिया
कुछ यू याद किया उनको अपनी दुआओं में
खुदा ने मेरी आयतों को भी कुबूल लिख दिया
समझो अब जाकर कुछ सुकून मिला है जब
सुनने वालों ने नज़्म को पैसा वसूल लिख दिया
