जीवन एक नदिया
जीवन है एक नदिया की धारा
जिसको है बहते जाना
एक ही दिशा में सागर की ओर
अनंत कीओर
पहाड़ो के सीने से निकली
स्वच्छ निर्मल चंचल
चट्टानों पर कूदती उछलती
जैसे बचपन सी अल्हड मचलती
ज्यों ज्यों आगे बढती
दूसरी नदियों से मिलती
गरजती उफनती
जैसे यौवन की दहलीज है चढ़ती
मैदानों से फिसलती
शहरों गाँवो को नहलाती
वेग घटाती, पर गहराती
जैसे परिपक्वता की उम्र है पाती
ज्यों ज्यों आगे बढती
मैली होती जाती
वृद्धावस्था में आती और
रोगी होती जाती
अंत में सागर में मिल जाना है
अनंत में समाना है
अपने प्रभु को पाना है
जीवन का यही अफसाना है
प्रस्तुति - वीरेन्द्र जैन
