चलो एक दौर नया कुछ ऐसा चलाया जाए,

ज़मीनें बांट दी जाए महलों को गिराया जाए।


मुझसे तो सीधी बात भी नहीं कही जाती,

मुझे ही कहा जाता है, बहेतरीन सुनाया जाए।


कल एक चारासाज से सेहत को नुस्खा पुछा,

वो बोला कड़वी ज़बान पर शहद लगाया जाए।


सच बोलना भी एक तौर ए जिगर होगा मगर,

जां की खैर के लिए बंद कमरे में आज़माया जाए।


वो सियासत-दान है आसमां में उड़ रहा होगा,

मस्अला कैसे कहे, उसे ज़मीं पर तो लाया जाए।

Vikram...