राज़ कोई खोलोगे, तो मार दिए जाओगे,

बात ये है कि बोलोगे, तो मार दिए जाओगे।


तुम्हारा ज़मीर सोया है, उसे सोया रहने दो,

इन्कलाब कोई पालोगे, तो मार दिए जाओगे।


सवाल कोई पुछोगे‌ और जवाब कोई मांगोगे,

अरे दरार कोई खोलोगे, तो मार दिए जाओगे।


उसकी हां में हां नहीं की वो हज़ार मौतें मारेगा,

तुम हज़ार माफी मांगोगे, तो मार दिए जाओगे।


यहां अंधेरे का कानून है और सब अंधेरे के चोर,

जुगनू बनोगे टिमटिमाओगे, तो मार दिए जाओगे।


Vikram...