इश्क़... 


किसी के कहने से किसी के मनाने से,

कोई रुका है कभी इश्क़ आज़माने से।


कोई नाकाम इश्क़ की दास्ताँ सुनाने से,

ये आग और भड़केगी हवा लगाने से।


जब करीब थे तो बहुत दूर-दूर थे दोनों,

अब ये मर्ज़ बढ़ गया दूर-दूर जाने से।


उसकी तसवीर सीने से लगाए हैं हम तो,

दिल बहल जाता है यूँही अश्क़ बहाने से। 

Vikram...